विधानसभा-210 राऊ में घर-घर जाकर मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म का युद्ध स्तर पर किया जा रहा है वितरण
विधानसभा-210 राऊ में घर-घर जाकर मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म का युद्ध स्तर पर किया जा रहा है वितरण
अब तक 90 हजार फार्म का किया जा चुका है वितरण
इंदौर, । लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा SIR के कार्य की निरंतर समीक्षा की जा रही है एवं कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराए जाने हेतु सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जब मतदाता घर पर मिले तब उन्हें फार्म वितरण किया जाए। विधानसभा 210 राऊ अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एसडीएम राऊ द्वारा स्वयं रात के समय मतदाताओं को फॉर्म का वितरण किया गया। फार्म वितरण करने के पश्चात बीएलओ एप पर ऑनलाइन वितरण दर्शाया गया तथा मतदाताओं को फार्म भरने के संबंध में जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा राऊ अंतर्गत 379000 मतदाता है, जिन्हें SIR के अंतर्गत फार्म का वितरण किया जाना है। 326 बीएलओ निरंतर इस कार्य को संपादित कर रहे हैं। 35 सुपरवाइजर इस कार्य का सुपरविजन कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र 210 राऊ में चार तहसीलदार तथा 20 पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक सतत इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य को समय सीमा में करने हेतु जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राजनीतिक दलों द्वारा भी बीएलए 2 की नियुक्ति की गई है। सीईओ जनपद पंचायत इंदौर एवं राऊ नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नगर निगम के जोनल अधिकारी निरंतर जागरूकता हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को SIR अभियान के लिए प्रति जागरूक कर रहे हैं। मतदाताओं द्वारा निरंतर सहयोग किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप फार्म वापसी कलेक्शन का कार्य भी क्षेत्र में प्रारंभ हो चुका है। अभी तक लगभग 90000 फार्म का वितरण किया जा चुका है एवं यह कार्य सतत जारी है।



